पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर विदेश के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें किसने क्या कहा

Manmohan Singh
Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुनियाभर के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जानते है कि किसने क्या कहा…
बृहस्पतिवार रात को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। इस खबर से भारत समेत पूरी दुनियाभर में शोक की लहर देखी जा रही है, जिसको लेकर दुनियाभर के कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया है। मालदीव और अफगानिस्तान सहित पड़ोसी देशों के नेताओं ने उनके योगदान और उनके देशों के साथ अच्छे संबंधों बनाने पर प्रकाश डाला है जानते है कि किसने क्या कहा।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने जताया शोक
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अपने एक पोस्ट में कहा कि भारत ने अपने सबसे शानदार बेटों में से एक को खो दिया है। उन्होंने पूर्व पीएम को अफगानिस्तान के लोगों के अटूट सहयोगी और दोस्त बताते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। करजई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मैं उनके परिवार, सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने भी दुख जताया
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक दयालु अभिभावक और मालदीव के अच्छे मित्र थे।
रूस के राजदूत डेनिस शोक जताया
वहीं रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारत और रूस के लिए बहुत दुखद है। राजदूत डेनिस कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों में अतुलनीय था। उनका सौम्य व्यवहार और एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी विशेषज्ञता हमेशा सराही जाती थी।
ओबामा ने की थी तारीफ
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब ए प्रॉमिस्ड लैंड में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह ऐसे नेता है कि जब वो बोलते है तो पूरी दुनिया सुनती है। किताब में ओबामा ने आगे लिखा कि मनमोहन सिंह भारत की अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने के मुख्य आर्किटेक्ट थे और उन्होंने लाखों भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला।
केशप ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी
अमेरिकी राजनयिक और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC)के अध्यक्ष अतुल केशप ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। केशप ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए भारत और अमेरिका के बीच आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता के रूप में सराहा। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। एक्स पर एक पोस्ट में केशप ने लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार और भारत के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने अमेरिका-भारत संबंधों को बढ़ाने, उन्हें आधुनिक बनाने और दोनों देशों को रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें : UPPSC PCS प्रीलिम्स 2024 की आंसर की जारी, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप