
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) द्वारा गणेश कपूर नाम के फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल कर एक फेसबुक पोस्ट पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को एक महिला को गिरफ्तार किया गया।
ठाणे से महिला की गिरफ्तारी पल्लवी सप्रे द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई, जिन्होंने कहा था कि उसने 7 सितंबर को अपमानजनक कमैंट्स पढ़ी थीं। तब महिला पर मानहानि और प्रतिरूपण के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
मुंबई की नोडल साइबर पुलिस ने कहा कि उन्होंने पाया है कि फेसबुक ने 2021 में अपमानजनक कंटेंट पोस्ट करने के लिए महिला के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था। तब उसने गणेश कपूर के नाम पर एक फेक अकाउंट बनाया था।
उसे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे गुरुवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।