Other Statesवायरल

महाराष्ट्र: कंधे पर लदी ‘लाचारी’, बेबसी और लाचारी बयां करती पत्नी का शव ढोते पति की तस्वीरें

नंदुरबार: महाराष्ट्र के नंदुरबार ज़िले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति अपनी पत्नी के शव को कंधों पर ले जाने को मजबूर दिखा।

मामला नंदुरबार ज़िले का है, यहां एम्बुलेंस न मिलने के कारण शव को कंधों पर ले जाना पड़ा। अदाल्या पाडवी के मुताबिक उनकी पत्नी सुंगडी आदल्या पाडवी की मौत अस्पताल पहुंचने से पहली ही हो गई। फिर एम्बुलेंस ना मिलने के कारण अदाल्या पाडवी को अपनी पत्नी को कंधों पर ही लेकर जाना पड़ा।

लेकिन यहां तर्क एक और है प्रशासन का कहना है कि 42 वर्ष की महीला की मौत एम्बुलेंस में हुई थी। वहीं पीड़ित को तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है कि वो किस तरह से अपनी पत्नी को अपने कंधों पर लाद कर ले जाने को मजबूर दिखे। भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद थे और रास्ते में किसी मोटरसाइकिल वाले ने मदद करने की कोशिश की मगर वो भी ज्यादा दूर न ले जा सका।

दुख इस बात का होता है कि आज के वक्त में भी आधुनिक भारत की बात करने वाले हम में से कुछ लोग बेबसी और लाचारी का शिकार हो रहे हैं। यहां इंसान आज भी इतना बेबस है कि बुनियादी जरूरतें जैसे अस्पताल, एम्बुलेंस से भी वंचित है।

Related Articles

Back to top button