Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराज्य

महाराष्ट्र अब विदेशी निवेश के लिए है पसंदीदा स्थान : सीएम शिंदे

Maharashtra : राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य विभिन्न देशों से निवेश के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है, और यह राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल को दर्शाता है। सीएम शिंद ने नए वर्ष का आगाज यहां आधी रात को एक रक्त-दान शिविर में भाग लेकर किया। सीएम शिंदे ने पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान और मुंबई में जारी गहन सफाई अभियान के सकारात्मक प्रभाव पर भी बात की।

निवेश के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दावोस बैठक (2023 में) में हस्ताक्षरित 85 प्रतिशत समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का सफल क्रियान्वयन हुआ है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विभिन्न देशों के निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है।

सीएम शिंदे ने क्या कहा?

सीएम शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से उनकी सरकार के सत्ता संभालने के बाद से 20,000 से अधिक लोगों को 165 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई। जबकि, पहले केवल दो से तीन करोड़ रुपये की मदद की जाती थी। मुख्यमंत्री शिंदे ने स्वच्छ, हरित और स्वस्थ मुंबई के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

एमओयू का सफल क्रियान्वयन हुआ

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दावोस बैठक (2023 में) में हस्ताक्षरित 85 प्रतिशत समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का सफल क्रियान्वयन हुआ है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विभिन्न देशों के निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है।

यह भी पढ़ें – XPoSat Mission: लॉन्चिंग के बाद ISRO चीफ ने की टीम के सदस्यों की सराहना

Related Articles

Back to top button