
Maharashtra : बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या हो गई थी। जिसके बाद लगातार पुलिस जांच में जुटी हुई है। अब इस हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। एक नया दावा सामने आया है, जब बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई। उससे पहले आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के भाई से संपर्क में थे। इसके साथ ही स्नैपचेट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई के भाई से बात हुई थी।
जानकारी के लिए बता दें कि अभी भी कई आरोपी फरार हैं। क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त हो गए हैं। 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें दो शूटर और एक हथियार देने वाला है। हालांकि अभी भी कई आरोपी फरार हैं। तीन महीने पहले से तैयारी की जा रही थी। इसके साथ ही आरोपियों ने यूट्यूब से गोली चलाना सीखा। अभी भी इस मामले में जांच जारी है।
ये है मामला
जानकारी के लिए बता दें कि दशहरा का त्योहार था। लोग दशहरा मना रहे थे। बाबा सिद्दीकी शाम को दफ्तर में मौजूद थे। 9 :30 के आस – पास वह दफ्तर से निकलते हैं। तीन शूटरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चला दी। 6 राउंड फायरिंग की गई। मुंबई पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। इस मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरा फरार है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक शूटर यूपी का है। दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है।
BRICS Summit 2024 : पीएम मोदी और शी जिनपिंग की होगी मुलाकात, 5 साल बाद यह औपचारिक वार्ता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप