मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक हुए गिरफ्तार

Maharashtra
Maharashtra : महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगा तार जारी है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अवैध तरिके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुंबई पुलिस ने घाटकोपर इलाके से शनिवार देर शाम 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नालासोपारा इलाके में रहते थे इनकी गिरफ्तारी नाटकीय तरीके से हुई है।
13 और बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए
एक बांग्लादेशी की गिरफ्तारी से जुड़ी जांच के दौरान 13 और बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए। इन्हें भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने और रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस का अवैध प्रवासियों के खिलाफ करवाई लगातार जारी है यह अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी बताई जा रही है।
पुलिस ने यह कार्रवाई की
जानकारी सामने आ रही है कि कुछ दिन पहले एक बांग्लादेशी नागरिक ने भिवंडी में 500 रुपये देकर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाया था वह खुद को भारतीय नागरिक बताकर पुणे में रह रहा था। वह जुलाई में भारत आया था पुलिस को ऐसी जानकारी मिली कि एक बांग्लादेशी नागरिक ने पुणे में ही एक जगह खरीद कर रहना शुरू कर दिया था मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान
पुलिस ने इससे पहले भी मुंबई, नासिक, नांदेड़ और छत्रपित सांभाजीनगर से 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार हैं। इन्हें महाराष्ट्र एटीएस ने स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया था। इनमें महिला भी शामिल है इनकी उम्र 24 से 54 वर्ष के बीच बताई जा रही है इन सभी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर आधार कार्ड बनवाया था और अवैध तरीके से भारत में रहे थे।
इन पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई बता दें, देश भर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चल रहा है इस क्रम में दिल्ली में भी ऐसे अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर उन्हें वापस उनके देश भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने जताई अपनी हत्या की आशंका, अखिलेश यादव ने कसा तंज, कही ये बात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप