
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि आज मैं प्रदेश की राजधानी भोपाल के बोट क्लब में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुआ। देशभक्ति के स्वरों से गूंजती मध्य प्रदेश की धरती तिरंगामय हो गई है।
मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पूरा देश हर घर तिरंगा के जश्न में डूबा हुआ है। मैं प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। हॉकी में पदक जीतने वाले ओलंपियन विवेक सागर और एक अन्य ओलंपियन निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने भी आज यहां तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। मैं उन दोनों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति के स्वरों से गूंजता पूरा मध्य प्रदेश तिरंगामय हो गया और पूरे प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है।
महिला उद्यमियों के प्रशिक्षण और…
इसके अलावा, सीएम ने कहा कि महिला उद्यमियों के प्रशिक्षण और प्रोत्साहन के लिए प्रदेश में विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही उनके द्वारा उद्यम संचालन के लिए विशेष भवनों के निर्माण पर भी राज्य सरकार विचार कर रही है। सभी को आगे बढ़ने का मौका मिले, इस उद्देश्य से प्रदेश में सभी वर्गों को साथ लेकर औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य किया जा रहा है। उद्यमियों और उद्योगपतियों के विभिन्न संगठन भी इस प्रक्रिया में साथ है।
ये भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान के कई जिले बाढ़ से प्रभावित, पिछले दो दिनों में 22 की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप