चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : सीएम मोहन यादव

चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : सीएम
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में श्रीराम प्राकट्य पर्व और चित्रकूट गौरव दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के प्रसिद्ध भरत घाट में दीपदान किया और माँ मंदाकिनी की पूजा-अर्चना भी की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि चित्रकूट केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत केंद्र है। उन्होंने चित्रकूट की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि यह परमधाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोस्थली है, जहां भगवान श्रीराम, माता जानकी और उनके भाई लक्ष्मण के साथ सदा सर्वदा निवास करते हैं।
धार्मिक चेतना का केंद्र बताया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट को सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इसे राष्ट्र की सामाजिक और धार्मिक चेतना का केंद्र बताया। इस आयोजन में उन्होंने चित्रकूट की गौरवमयी परंपराओं को याद किया और इस ऐतिहासिक स्थल के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने रामनवमी पर तमिलनाडु में पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप