Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 19,810 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी

MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य के विकास और लोक कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 19,810 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

सिंचाई सुविधाओं का होगा विस्तार

निर्णयों के अनुसार सागर जिले की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 286.26 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 10,801 करोड़ रुपये की बड़ी राशि को मंजूरी दी गई है। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के लिए 3,553 करोड़ 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

नए चिकित्सा महाविद्यालयों को मंजूरी

कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत 2,250 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा राज्य में नए चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु 1,674 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।

विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

बैठक में भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1,005 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी अनुमोदन दिया गया। सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button