90 साल की उम्र में माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन

सतीश कौशिक के निधन के बाद अब बाॅलीवुड से एक और दुखभरी खबर सामने आ रही है।बाॅलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता देशमुख का निधन हो गया है। मां के निधन से माधुरी दीक्षित एकदम टूट गई हैं। एक्ट्रेस की मां का निधन आज 12 मार्च 2023 की सुबह करीब 8:40 बजे हुआ था। एक्ट्रेस की मां की उम्र 90 साल थी। मुंबई के वर्ली में आज दोपहर करीब 3 से 5 बजे के बीच उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। माधुरी दीक्षित अपनी मां के काफी करीब थीं। ऐसे में वे अपने मां के जाने से बेहद दुखी हैं।
90 साल की उम्र में हुआ माधुरी की मां का निधन
माधुरी दीक्षित का आज यानी 12 मार्च 2023 की सुबह 8.40 बजे निधन हो गया। एक्ट्रेस की मां स्नेहलता देशमुख की उम्र 90 साल थी। मुंबई के वर्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। माधुरी दीक्षित उनकी मां के काफी करीब थीं ऐसे में उनके निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी और स्तब्ध हैं। करियर की शुरुआत में माधुरी हर पल अपनी मां के साथ रहती थीं ऐसे में अब वो उन पलों को याद कर दुखी हो रही हैं।
मां के साथ मनाया उनका आखिरी जन्मदिन
माधुरी ने पिछले साल जून में मां के साथ काफी अच्छे से उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अपनी मां के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।’