Loksabha Election: बिहार में होगा खेला, कांग्रेस 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

LOKSABHA ELECTION

LOKSABHA ELECTION

Share

Loksabha Election: साल 2024 में देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी  राजनीतिक शक्तियों को मजबूत करने के लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। बिहार में भी सभी राजनीतिक दल चुनावी माहौल बनाने में जुटे हैं।  ऐसे में बिहार कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है।

Loksabha Election : महंगाई और बेरोजगारी होगा कांग्रेस का मुद्दा

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि  इस बार कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव से अधिक मजबूत है।  उन्होंने ये भी कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हमनें  9 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि इस बार 10 सीटों पर मैदान में उतरेंगे। भले ही तब जीत हासिल नहीं हो पाई लेकिन इस बार हम पुरी तैयारी के साथ खड़े हैं। हमारी लड़ाई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस दावे के बाद बिहार के कांग्रेसियों में एक उम्मीद की लहर दौड़ी है।

क्या रहेगा  RJD और JDU का प्लान

‘इंडिया गठबंधन’ में 28 राजनीतिक दल शामिल हैं। अभी इसमें सीटों का बंटवारा नहीं किया गया है लेकिन कांग्रेस ने पहले ही बिहार में 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर दिया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रमुख प्रादेशिक पार्टी RJD और JDU का क्या प्लान रहता है।

Loksabha Election : पहले से मुश्किल होगी भाजपा की डगर!

आपको बतां दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार NDA का हिस्सा थे। बिहार में भाजपा के मजबूत स्थिति में होने की यह भी एक वजह थी लेकिन इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस बार नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ हैं। इस वजह से भारतीय जनता पार्टी को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Loksabha Election : पिछली बार अच्छा नहीं रहा था महागठबंधन का अनुभव

हालांकि पिछली बार भी महागठबंधन बनाया गया था लेकिन उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा था। अब इस बार बिहार कि राजनीति में बहुत बदलाव आया है। उनका मानना है कि अगर इस बार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कोई मतभेद नहीं हुआ तो भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने में काफी मुश्किलों से जुझना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:UP: बैंक खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो साइबर ठगों को किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें