Uttar Pradeshराजनीति

Loksabha Election 2024: भाजपा यूपी में सहयोगी दलों को देगी 6 सीटें, राजनाथ लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव!

Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के लेकर सभी राजनीति पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। यूपी में भाजपा सभी 80 सीटों को जीतने के लिए लक्ष्य बना रही है। वहीं सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को छह सीटें दे सकती है। चुनाव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Loksabha Election 2024: राजनाथ लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव

सूत्रों के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय लोक दल को दो और अपना दल को दो सीटें निषाद पार्टी को एक सीट और राजभर की सुभासपा पार्टी को एक सीट दे सकती है। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखलऊ से चुनाव लड़ना पक्का माना जा रहा है। पार्टी सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले शुक्रवार या शनिवार को सौ से अधिक उम्मीदवारों की सूची और 10 मार्च तक करीब 250 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री निवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की करीब छह घंटे तक चली बैठक में 21 राज्यों की 300 सीटों पर उम्मीदवारो  का पैनल तैयार कर लिया गया है। इस बैठक में पंजाब, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गठबंधन पर बातचीत तय होने तक उम्मीदवार घोषित नहीं करने का फैसला किया गया है।  

यह भी पढ़ें:-Delhi: रैट माइनर का घर गिरने पर सियासत, बीजेपी पर बरसे अखिलेश, उपराज्यपाल ने कहा…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button