
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद अब आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा. आज चुनाव परिणाम के घोषणा के बाद यह साफ हो जाएगा कि सत्ता पर कौन बैठेगा. एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन। हालांकि एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है. चुनाव आयोग सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू करेगा. लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं.
एच.डी. कुमारस्वामी मांड्या लोकसभा सीट से जीते
जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट से जीते।
UBT उम्मीदवार अनिल देसाई शिवसेना आगे
मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय सीट पर शिवसेना (UBT) उम्मीदवार अनिल देसाई शिवसेना के राहुल शेवाले से 53,777 वोटों से आगे हैं।
हम दिल्ली की सातों सीटें जीतने जा रहे हैं- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “दिल्ली की जनता ने PM मोदी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। हमारा पहले दिन से विश्वास था कि दिल्ली की जनता सातों सीटों पर भाजपा को जिताएगी। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है आज उसी का परिणाम है कि हम दिल्ली की सातों सीटें जीतने जा रहे हैं।”
पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडु को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को फोन कर बधाई दी: TDP सूत्र आधिकारिक चुनाव आयोग रुझानों के अनुसार, TDP 16 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
NDA 300 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रही है। INDI गठबंधन 225 सीटों पर आगे चल रहा है।
अमित शाह 5 हजार वोटों से आगे
केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 4,88,250 वोटों से आगे चल रहे हैं।
लखनऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह आगे
रक्षा मंत्री और यूपी के लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह 17,420 सीटों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा 241 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 241 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 95 सीट पर और समाजवादी पार्टी 36 पर आगे चल रही है।
देश को स्थिर और निरंतर सरकार चाहिए- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, “भाजपा हिमाचल प्रदेश में चारों सीटों पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं और फिर एक बार चारों लोकसभा सीटें भाजपा के पक्ष में दिख रही हैं…निश्चित तौर पर देश में NDA लीड कर रहा है और मुझे विश्वास है कि भाजपा-NDA तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी. देश को स्थिर और निरंतर सरकार चाहिए.”
भाजपा 244 सीटों, कांग्रेस 93 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 244 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 93 सीट पर और समाजवादी पार्टी 32 आगे चल रही है।
भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी नागपुर सीट से आगे
केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी 37,863 वोटों से आगे चल रहे हैं।
रवि किशन ने जनता का जताया आभार
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पर गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कहा, “पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हमारे द्वारा जो जनता की सेवा हुई, जनता उसका प्रसाद दे रही है। सभी लोगों का दिल से धन्यवाद अभी और आगे बढ़त होगी।”
टीडीपी कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू
आंध्र प्रदेश के अमरावती में शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवारों की भारी जीत के बाद टीडीपी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं।
लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी- कंगना रनौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “यह मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी। मोदी जी का जो सबका साथ, सबका विकास का सपना है, मैं उसमें अपना योगदान दूंगी.”
भाजपा 238 सीटों पर, कांग्रेस 96 सीट पर आगे
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 238 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर आगे चल रही है।
भाजपा 237 सीटों पर, कांग्रेस 97 सीट पर आगे
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, ब 237 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 97 सीट पर आगे चल रही है।
बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 1,88,350 वोटों से आगे
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 1,88,350 वोटों से आगे चल रहे हैं।
करनाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर आगे
हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर 28,481 सीटों से आगे चल रहे हैं।
बीजेपी प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर 4,948 वोटों से आगे
तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर 4,948 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर पीछे चल रहे हैं।
हैदराबाद से उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक AIMIM प्रमुख और हैदराबाद (तेलंगाना) से उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी 15461 वोटों से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “ये रुझान दिखाता है कि निवर्तमान भूतपूर्व बनने वाले हैं। ये उनकी नैतिक हार और राजनीतिक हार है। राजनीतिक हार और प्रचंड नैतिक हार है… ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपने ही निर्वाचन क्षेत्र से पीछे चल रहे हों। वाराणसी के रुझान तो बस ट्रेलर हैं।”
चुनाव आयुक्त वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए मतगणना की कर रहें हैं निगरानी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी सारी टीम यहां बैठी हुई हैं और सभी निगरानी कर रहे हैं. सभी जगह जो मतगणना करा रहे हैं उन्हें कहा गया है कि पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना करें.”
मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे
डिंपल यादव – 65124
जयवीर सिंह – 36045
शिवप्रसाद यादव – 7995
डिंपल यादव 29079 वोटों से आगे चल रही हैं.
महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर
महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 20 सीटों पर और विपक्षी गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है।
मेरठ से अरुण गोविल आगे
उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण गोविल शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब आगे चल रहे हैं। सपा की सुनीता वर्मा दूसरे नंबर पर हैं।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा के संजीव कुमार बालियान आगे चल रहे हैं। सपा के हरेंद्र सिंह मलिक दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
भाजपा 200 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 200 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 80 सीट पर आगे चल रही है।
हेमामालिनी 26 हजार वोटों से आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मथुरा लोकसभा सीट से बीजेेपी उम्मीदवार हेमामालिनी करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
126 सीटों पर भाजपा आगे
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 126 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 45 सीट पर और AAP 7 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 26 सीटों पर बढ़त बनाई है।
कर्नाटक में भी NDA आगे
कर्नाटक में भी NDA का जलवा देखने को मिल रहा है। कंगना, गडकरी और पवन सिंह आगे चल रहे हैं।
वाराणसी से पीएम मोदी आगे
उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री आगे चल रहे हैं।
दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी आगे
दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा पीछे चल रहे हैं। एनडीए 115, INDIA गठबंधन 57 सीटों पर आगे चल रहा है।
राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों पर आगे
राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों वायनाड और रायबरेली पर आगे चल रहे हैं।
NDA 10 सीटों पर आगे और I.N.D.I 5 सीटों पर आगे
एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रही है और I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे है।
एनडीए 7 तो I.N.D.I 5 सीटों पर आगे
रुझानों में एनडीए 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा को रुझानों में 7 सीटों पर बढ़त
रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा को रुझानों में 7 सीटों पर बढ़त मिल गई है।
लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू
लोकसभा के लिए देशभर में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की भी मतगणना हो रही है।
बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने बिड़ला मंदिर में की पूजा
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने दिल्ली में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कहा मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि आज भारत की जनता चयन करेगी भाजपा की, पीएम मोदी के विकास नीतियों को, विकसित भारत की विजन को चयन करेगी। मैं जानती हूं कि तीसरी बार फिर मोदी की सरकार।”
बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने की पूजा-अर्चन
दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
जम्मू कश्मीर के मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
,जम्मू-कश्मीर: मतगणना से पहले मतदान केंद्रो पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।
भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारी
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए भाजपा मुख्यालय में तैयारियां की जा रही हैं.
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप