
Lok Sabha Election: हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। 3 राज्यों में बंपर जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बार दक्षिणी राज्यों में जीत के लिए कमान खुद पीएम मोदी ने संभाली है। पीएम मोदी मंगलवार ( 2 जनवरी) से दक्षिणी राज्यों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी पांच राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए काफी समय देंगे।
2019 के परिणामों को बदलने के लिए भाजपा लगा रही पूरा जोर
2019 में दक्षिण राज्यों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। भाजपा 129 सीटों में से केवल 29 सीटों पर कब्जा कर पाई थी। और इनमें से 25 सीटें सिर्फ कर्नाटक से आईं थी। कर्नाटक को छोड़कर भाजपा तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में अपना खाता नहीं खोल पाई थी। लेकिन पार्टी ने इस बार बड़ा लक्ष्य रखा है। भाजपा ने कम से कम 50 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
पीएम की दक्षिण को मेगा सौगात
पीएम मोदी आने वाले 2 महिनों के लिए दक्षिण भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम दक्षिणी राज्यों को कई बड़ी सौगातें देंगे। दो महीनों में वहां कई विकास योजनाएं शुरू करेंगे. पीएम एक नए हवाई अड्डे सहित 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए मंगलवार को तमिलनाडु में थे। पीएम ने बुधवार सुबह लक्षद्वीप के कावारत्ती में 1150 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम ने केरल के त्रिशूर में भी भव्य रोड शो किया। थोड़ी देर में पीएम जनता को भी संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें: Delhi-NCR: श्री राम के भक्तों में दिखा उत्साह, भगवा वस्त्र पहनकर पूर्वी दिल्ली में निकाली शोभा यात्रा…
“भाजपा ने दी विकास को प्राथमिकता”
त्रिशूर में रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने भाजपा की उपलब्धियां गिनवाई। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक केंद्र में रही सरकारों की एकमात्र प्राथमिकता अपने-अपने राजनीतिक दलों का विकास करना था। दूर-दराज के राज्यों, सीमावर्ती इलाकों या समुद्र के बीच के इलाकों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने इन इलाकों के विकास को प्राथमिकता दी है।
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK