Advertisement

Delhi-NCR: श्री राम के भक्तों में दिखा उत्साह, भगवा वस्त्र पहनकर पूर्वी दिल्ली में निकाली शोभा यात्रा…

Share
Advertisement

Delhi-NCR: राम मंदिर के बनने का लोगों को वर्षों से इंतजार था। 22 जनवरी का दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज होने वाला है वजह तो मालूम ही होगा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन जो है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। 22 जनवरी के दिन के लिए केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

Delhi-NCR: प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोगों में जागरुकता

बता दें, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के अलग-अलग जगहों से उपहार आ रहे हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी यानी का नये साल की शुरुआत के साथ ही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के जागरुग किया जा रहा है। बता दें, संघ और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को भगवान राम का ‘पूजित अक्षत’ देकर लोगों से ये अपिल कर रहे हैं वो 22 जनवरी को अयोध्या न जायें बल्कि आसपास के की बड़े मंदिर में जाकर उस दिन को दिवाली की तरह मनाये।

भगवा वस्त्र पहनकर दिल्ली में लोगों ने निकाली शोभा यात्रा

दरअसल, अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापना के लिए 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक का अति सूक्ष्म मुहूर्त निकाला गया है। अब जैसे ही 22 जनवरी का दिन नजदीक आ रहा है वैसे ही लोग और भी उत्साहित हो रहे हैं ऐसे में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में श्री राम की नगरी अयोध्या धाम से पूजित अक्षत कलश यात्रा देसू मंदिर थाने वाली रोड न्यू सीलमपुर से निकाली गई, जो ए ब्लॉक, ब्लॉक डी, ब्लॉक सी, ब्लॉक डबल स्टोरी, सीलमपुर में रोड सनातन धर्म मंदिर से होते हुए वापसी डेसु मंदिर पर समाप्त हुई।

लोगों ने पहना था भगवा वस्त्र

इस कलश यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ गई। जिसमें अधिकांश महिलाएँ थी। लोगों ने पीला भगवा रंग का वस्त्र धारण किया हुआ था। उनका कहना था की वो बेहत खुश हैं और भगवान राम की श्रद्धा में उन्होंने घगवा रंग का वस्त्र पहना है।

ये भी पढ़ें- Business News: बैंक की नौकरी छोड़ी और शुरू किया ग्रीटिंग कार्ड का व्यापार, 45 साल बाद मिली तरक्की..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें