हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में रिश्तों का हवाला देते हुए की एकजुट होने की अपील, बीजेपी को लेकर बोल गए बड़ी बात

Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सहारनपुर पहुंचे। सहारनपुर में कैराना के लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और सहारनपुर के लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के लिए दो अलग-अलग स्थान पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
कैरान में आयोजित की गई जनसभा
कैराना के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के लिए नकुड़ में विशाल चुनावी जनसभा आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनिहित में काम कर रही है। आम लोगों के लिए काम कर रही है। भाजपा ने गरीब लोगों को आवास उपलब्ध कराए, महिलाओं को मुफ्त में सिलेंडर उपलब्ध कराया। साथ ही तमाम योजनाएं जो भाजपा ने चलाई है वह सब गरीबों के कल्याण के लिए चलाई गई है जो बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंचाई गई है।
सहारनपुर से रहा है पुराना रिश्ता
उन्होंने प्रदीप चौधरी से और सहारनपुर से अपने पुराने रिश्तों का हवाला देते हुए कहा कि सहारनपुर से उनका पुराना रिश्ता रहा है। पड़ोसी राज्य हरियाणा से अक्सर वह सहारनपुर आते जाते रहे हैं, पहले भाजपा शासन से पूर्व जब सहारनपुर आते थे तो लोग अपराधियों के अपराधों से त्रस्त थे और लोग भयभीत माहौल में जीते थे। मगर, अब लोगों को भाजपा ने भय मुक्त शासन दिया है। उन्होंने कहा कि जब वह लोकसभा सदस्य थे तो प्रदीप चौधरी और वह संसद में भी साथ-साथ बैठते थे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने रिश्तों को हवाला देते हुए सैनी समाज को एक जुट होकर भाजपा को जिताने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद भारत विकास की तरफ अग्रसर हुआ है। इस बार भाजपा की सरकार बनने के बाद भारत देश विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनकर उबरेगा। इस मौके पर भाजपा विधायकों की तरफ से स्मृति चिन्ह के रूप में उनका हल भेंट किया गया।
यह भी पढ़ें: मायावती ने NDA और INDIA गठबंधन पर जमकर साधा निशाना, सपा के जख्मों को कर दिया हरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप