Ranveer Kisses Deepika: रैंप वॉक बीच में छोड़ रणवीर सिंह ने Deepika Padukone को किया किस, बगल में बैठी मां के..

रणवीर सिंह ने Deepika Padukone को किया किस

रणवीर सिंह ने Deepika Padukone को किया किस

Share

रणवीर सिंह ने हाल ही में मनीष मल्होत्रा के इवेंट मे रैंपवॉक किया। रणवीर के रैंपवॉक का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो दीपिका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने मुंबई में गुरुवार को एक ग्रैंड ब्राइडल शो होस्ट किया था। इस इवेंट में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani ki Prem Kahaani) के स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शो स्टॉपर बने थे। इस शो मे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। जिसमें रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण, मां अंजु भवानी, करण जौहर, अर्जुन कपूर, काजोल, तनीषा मुखर्जी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। इस इवेंट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण को वॉक करते हुए किस करने आते हैं।

रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के लिए प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। रैंप वॉक बीच में छोड़कर रणवीर ने कुछ ऐसा ही किया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने करण जौहर को भी हग किया।

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को किया किस

रणवीर सिंह रैप वॉक बीच में छोड़कर दीपिका पादुकोण के पास गए और उनके गाल पर किस किया। इसके बाद दीपिका के पास बैठी अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने करण जौहर को हग किया उसके बाद अपनी वॉक कंप्लीट की। रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

फैंस ने लुटाया रणवीर पर प्यार

एक फैन ने कमेंट किया- ये लड़का कभी अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने से पीछे नहीं हटता है। वहीं दूसरे ने लिखा- कम से कम इनकी शादी फेक नहीं लगती है। वहीं एक ने लिखा- परफेक्ट मैन, परफेक्ट आउटफिट में।

लुक की बात करें तो रणवीर सिंह ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थीं। वहीं दीपिका पादुकोण ने ऑफ व्हाइट कलर की नेट वाली साड़ी पहनी। रणवीर ने आलिया भट्ट के साथ रैंपवॉक किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर घटना पर Priyanka Chopra ने की अपील, बोली – सामूहिक शर्म, पूरा देश इसके खिलाफ करे आवाज बुलंद..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *