टेकलाइफ़स्टाइलवायरल

जाने क्या है आज के गूगल डूडल के पीछे का फैक्ट

डिजिटल डेस्क 27 अक्टूबर, यूरोप के एक देश चेक गणराज्य में जन्मे सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लेंस के जनक ओटो विक्टेरल का आज 108वां जनमदिन मनाया जा रहा है। साल 1913 में जन्मे ओटो विक्टेरल का जन्मदिन आज गूगल डूडल करके मना रहा है।

ओटो विक्टेरल अपनी युवा अवस्था से ही विज्ञान के प्रेमी रहे हैं। साल 1936 में उन्होंने प्राग इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से जैविक रसायन विज्ञान में Ph.D. की। इसके बाद साल 1950 के दशक में आंखों के ट्रांसप्लांट के लिए एक सोखने वाला, ट्रांसपेरेंट जेल तैयार किया। ये ओटो विक्टेरल की ही देन है कि दुनिया के करीब 140 मिलियन लोग बिना चश्मे के भी रंगीन दुनिया को देख सकते हैं।

ओटो विक्टेरल ने अपने आविष्कारों के जरिए ‘स्मार्ट’ बायोमैटिरियल्स जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों की नींव रखी। इन तकनीकों का उपयोग मानव ह्यूमन कनेक्टिव टीशूज़ को ठीक करने के लिए किया जाता है। ओटो विक्टेरल खुद भी चश्मा पहनने वाले शख्स थे। ओटो विक्टेरल ने पहला सॉफ्ट कॉन्टेक्ट लेंस DIY तरीके से बनाकर तैयार किया था।

Related Articles

Back to top button