
केरल के कन्नूर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, एक 11 साल के बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला।
मुजप्पिलंगड इलाके में लड़के का शव मिला। आपको बता दे कि लड़के का नाम निहाल है। वह एक स्पेशल चाइल्ड था। निहाल रविवार की रात अपने घर से किसी कार्यवश बाहर निकला था। देर रात भी जब निहाल वापस नही लौटा तो घरवालों को उसकी चिंता होने लगी। उन्होंने लड़के को हर जगह ढूंढ़ा पर उसका कहीं पता ना चला।
जिसके बाद घरवालों ने पुलिस की मदद ली। घंटों तलाश के बाद मुजप्पिलंगड शहर में रात करीब 8 बजे पुलिस को लड़के का शव मिला। निहाल के शरीर को देखकर साफ लग रहा था कुत्तों के झुंड ने उसके ऊपर हमला किया है। शव बुरी तरह से नोचा गया था।
कुत्तों ने खा लिए मांस के टुकड़ें
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्ट में निहाल नौशाद की पीठ में, गर्दन के पीछे, कान, पेट और शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव मिले हैं। शरीर के कई हिस्सों का मांस भी गायब था, शायद कुत्तों ने मांस के टुकड़ों को खा लिया होगा। नौशाद के शव को जिसने देखा वह उसकी हालत देखकर रो पड़ा। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कुत्ते लोगों के लिए जानलेवा हो गए हैं- पीपी दिव्या
कन्नूर पंचायत अध्यक्ष पीपी दिव्या ने कहा कि वह स्थानी निकाय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। वह मांग करेंगी कि इन खौफनाक कुत्तों को मारा जाए। वहीं युवा कांग्रेस कल्याण पार्टी और एसडीपीआई ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। उन्होंने मांग की कि आवारा कुत्तों से परेशान लोग रोज शिकायतें कर रहे हैं लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कुत्ते लोगों के लिए जानलेवा हो गए हैं लेकिन उन्हें न पकड़ा जा रहा है न ही मारा जा रहा है।
ये भी पढ़े: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत