Uttar Pradeshक्राइम

Kaushambi News : कौशाम्बी में श्रीलंका से आए बुद्धिष्टों के साथ स्थानीय लोगों ने की धक्का-मुक्की

Kaushambi News : गौतम बुद्ध की तपोस्थली कौशाम्बी में श्रीलंका से आए अनुयायियों की बस में भीख न मिलने पर स्थानीय लोगों ने ईट पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। इससे बस का शीशा टूट गया। इतना ही नहीं बुद्धिष्टों से धक्का-मुक्की भी की गई। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।

बौद्धिष्टों पर किया हमला

बौद्ध की तपोस्थली में प्रतिदिन विदेशी बुद्धिष्टों पूजा पाठ के लिए आते हैं। सोमवार को श्रीलंका से 65 बुद्धिष्टों की टोली वाराणसी के सारनाथ से टूरिस्ट बस से तपोस्थली पहुंची। श्रीलंका बौद्ध विहार में पूजा पाठ करने के बाद विदेशी श्रद्धालु घोषिताराम विहार पहुंचे। इसके बाद वह अशोक स्तम्भ स्थल पहुंचे। इसी दौरान वहां स्थानीय लोग भीख मांगने के लिए आ गए। बुद्धिष्टों ने भीख देने से इंकार कर दिया, इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बस में लोगों ने ईट पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया।

नहीं मिली पुलिस की सहायता

इस हमले में बस शीशा टूट गया, अपने बचाव में हमलावरों का विरोध करने पर बुद्धिष्टों से धक्का-मुक्की भी की गई। इसकी जैसे ही जानकारी लंकाराम बौद्ध विहार के प्रबंधक डॉ. टी. सिरि. विशुद्धि थेरो को हुई तो उन्होंने फोन कर मुख्यालय की पुलिस को जानकारी दी। प्रबंधक का आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज श्रीलंका के बुद्धिष्टों बस में सवार होकर सारनाथ के लिए वापस चले गए। उनका कहना है कि वह लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है।

सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने बताया कि वाराणसी से श्रीलंका के बुद्धिष्टों आए थे। वह बच्चों को टाफी चाकलेट दे रहे थे। चालक ने बच्चों को भगा दिया था। चालक व बच्चों के बीच विवाद हुआ था। जाते समय बच्चों ने ईट मारा है। पर्यटक वाराणसी पहुंचगए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Haldwani News :  पहचान पूछना ग्रामीण को पड़ा भारी,  शिकायत करने पर पुलिस ने की पिटाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button