Other States

Karthyayani Amma Demise: 96 साल में पढ़ाई करने वाली कात्यायनी अम्मा का हुआ निधन

96 साल की कात्यायनी अम्मा (Karthyayani Amma) मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) को उनका निधन हो गया। कार्त्यायनी अम्मा का 10 अक्टूबर को अलाप्पुझा जिले के चेप्पड गांव में उनके आवास पर निधन हुआ। उनकी उम्र 101 साल थी. स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद वह काफी समय से बिस्तर पर ही थी। उनको केंद्रीय सरकार ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था। 2018 में, चेप्पड, केरल में मुत्तम की मूल निवासी कात्यायनी अम्मा, केरल सरकार के साक्षरता मिशन प्रोग्राम में सबसे अधिक उम्र की शिक्षार्थी बन गईं, जिससे उनका नाम चर्चा में आया।

वे खुद इस साक्षरता मिशन में वॉलंटियर थी। यहां पर, उन्होंने दो विषयों में पूरे अंक प्राप्त किए और लिखने में 40 में से 38 अंक प्राप्त किए, जिससे उन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राज्य के मुख्यमंत्री पीनराई विजयन ने उनके शानदार प्रदर्शन को सम्मान किया था.

दक्षिणी राज्य के साक्षरता मिशन के तहत 96 साल की उम्र में वह सबसे बूढ़ी छात्रा होने के अलावा, कार्त्यायनी अम्मा ने चौथी कक्षा के समकक्ष परीक्षा में उच्चतम अंक हासिल करने के लिए भी प्रसिद्धि हासिल की।

शिक्षा मंत्री ने किया था सम्मानित

तत्कालीन शिक्षा मंत्री सी. रवीन्द्रनाथ ने भी उनको सम्मान के साथ एक लैपटॉप भी दिया था। बाद में उन्होंने चौथी कक्षा केएसएलएमए की परीक्षा पास की। कात्यायनी अम्मा अपनी पूरी ज़िंदगी स्कूल नहीं गई। वह घरेलू सहायिका और सफाई कर्मचारी थीं।

बेटी से हुईं थी प्रभावित

कात्यायनी अम्मा ने बताया था कि उनकी बेटी अम्मिनी अम्मार ने दसवीं तक पढ़ाई की थी। वह अपनी बेटी से प्रभावित हुईं और निर्णय लिया कि वह भी पढ़ाई करेगी। कात्यायनी अम्मा को बाद में कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग गुडविल एंबेसडर भी चुना गया था। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मार्च 2020 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उनको नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था।

गणतंत्र दिवस 2024 में कर्तव्य पथ पर उनकी मूर्ति का इस्तेमाल किया गया था। इससे उनकी तस्वीर के जरिए  केरल में महिलाओं की साक्षरता और सशक्तिकरण की बात करता था।

Related Articles

Back to top button