Karwa Chauth 2024: जानें करवा चौथ पूजा विधी और राशि अनुसार शुभ रंग

Karwa Chauth 2024
Karwa Chauth 2024: सुहागिन महिलाओं करवा माता से चन्द्रमा की पूजा कर यह आशीर्वाद मांगती हैं कि किसी भी कारण से उन्हें अपने प्रियतम का वियोग न सहना पड़े। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर देवी पार्वती के स्वरूप करवा माता, भगवान शिव, कार्तिकेय और श्री गणेशजी की पूजा करती हैं।
करवा चौथ की पूजा के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछास कर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। एक लोटे में जल भरकर ऊपर से श्रीफल रखकर कलावा बांध दें और एक मिट्टी का करवा लेकर उसमें जल भर लें और ढक्कन में शक्कर भर दें, करवे के ऊपर दक्षिणा रखें। रोली से करवे पर स्वास्तिक बना लें।
इसके बाद धूप, दीप, अक्षत व पुष्प चढाकर भगवान की पूज करें। पूजा के उपरांत हाथ में गेहूं के दाने लेकर करवा माता की कथा पढ़ें। फिर रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्रदेव को अर्ध्य देकर बड़ों का आशीर्वाद लें और व्रत का पारण करें।
पूजन सामग्री
देसी घी, हल्दी, मिठाई, पीली मिट्टी, मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन, लोटे में भरने के लिए चावल, फल, चंदन, सींक, लकड़ी का आसान, रोली, कलश, दान की सामग्री, पान, मौली, अक्षत, फूल, छन्नी, और करवा चौथ व्रत कथा किताब।
राशि अनुसार शुभ रंग
मेष राशि – गहरी लाल रंग।
वृषभ राशि – केसरिया पीला रंग।
मिथुन राशि – समुद्री हरा रंग।
कर्क राशि – गुलाबी रंग के सारे शेड्स।
सिंह राशि – लाल या पीला मिश्रित रंग।
कन्या राशि – हरि लहरिया रंग।
तुला राशि – गोल्डन और लाल रंग।
वृश्चिक राशि – पर्पल रंग।
धनु राशि – नीला, जमुनी, आसमानी रंग।
मकर राशि – कथई रंग।
कुंभ राशि – मैरून रंग।
मीन राशि – ऑरेंज रंग।
यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2024: जानें व्रत पारण और करवा माता की पूजा का शुभ समय
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप