Uttar Pradesh

Kanpur Dehat : गद्दा फैक्ट्री में लगी आग, रो-रो कर मृतकों के परिजनों का बुरा हाल

Kanpur Dehat : कानपुर देहात में एक फैक्ट्री में लगी आग से झुलसे मजदूर। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल।

जरिहा निवासी रवि कुमार और रोहित के साथ अहमदाबाद में घरों में पेंटिंग का काम करते थे। शिवम अपने बहनोई के साथ क्लीनर का काम करता था और सुरेंद्र बड़ोदरा में फर्टीलाइजर कंपनी में काम करता था। चारों युवक किसी न किसी कारण से अपना काम छोड़ कर घर आ गए थे। जिसके बाद दिवाली मनाने के लिए वह घर के पास ही काम ढूंढ़ने लगे थे। उन्होंने रनियां निवासी ठेकेदार से बात कर गद्दा फैक्ट्री में काम पकड़ लिया।

शुरू किया था नया काम

शनिवार की सुबह साढ़ें छह बजे तैयार किए गद्दों को गोदाम में रख कर अपनी शिफ्ट के खत्म होने का इंतेजार कर रहे थे, उनके साथ विशाल और अजीत नाम के दो व्यक्ति और थे। अचानक ही धमाके से आग लगने के कारण सभी झुलस गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोदाम में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया।

लोगों के फंसे होने की आशंका

पुलिस ने गोदाम से बाहर निकाले घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। अजीत की गंभीर हालत होने के कारण रेफर किया गया, उसके बाद दोपहर में रवि को रेफर किया गया। अमित की हालत गंभीर होने के कारण उसे हैलट अस्पताल कानपुर में रेफर किया गया था। अमित और 19 वर्षीय प्रांशू की मौत हो गई है। अब भी गोदाम में अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। मृतकों और घायलों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गोदाम में से लोगों को बाहर निकालने का काम अब भी जारी है।

यह भी पढ़ें : Raigarh News : प्रेमी के कहने पर की किसी और से शादी, बाद में मुकर गया प्रेमी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button