Kannauj Road Accident : PM मोदी ने जताया दुख, कहा – ‘घायल शीघ्र स्वस्थ…’

Share

Kannauj Road Accident : कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पोस्ट किया है। इस हादसे पर उन्होंने दुख जताया है। पीएम मोदी ने लिखा कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। रुपये की अनुग्रह राशि. प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा

कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। बस और टैंकर की टक्कर हो गई। इस हादसे में 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि 8 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा औरैया बॉर्डर पर हुआ है। जैसे ही घटना होती है। चींख पुकार मचने लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

जो गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि टैंकर रॉन्ग साइड से आ रहा था और पेड़ों में पानी दे रहा था। इसके साथ ही बताते चले कि स्वतंत्र देव का काफिला निकल रहा था। हादसा होने की जानकारी मिलने के बाद वह राहत और बचाव कार्य में लग गए।

राज्य चुनाव आयोग की पंजाब पुलिस के साथ आगामी नगर निगम चुनावों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर समीक्षा बैठक: आर.के. चौधरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अन्य खबरें