Jharkhand

Jharkhand: देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सीएम सोरेन ने की पूजा-अर्चना, देश और राज्य के लिए की कामना

खतियानी जोहार यात्रा को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर में हैं. आज शुक्रवार को उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की और खुशहाली की कामना की। वे समीक्षा बैठक के बाद आररमित्रा प्लस टू मैदान में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले वे गुरुवार की रात देवघर पहुंचे थे। इस दौरान सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों समेत पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात की थी।

इसके बाद सीएम सोरेन ने दोपहर 1 बजे आर मित्रा स्कूल ग्राउंड में खतियानी जोहार यात्रा में लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री गोड्डा में कार्यक्रम कर सड़क मार्ग से देवघर पहुंचे हैं, जहां जिले की सीमा में दाखिल होते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। रास्ते में उनके स्वागत के लिए जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता और भारी संख्या में लोग मौज़ूद दिखे। देवघर जिले के मोहनपुर अंचल से शहर तक पहुंचने में मुख्यमंत्री को दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button