Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: बिहार की मनीषा रानी ने जीती ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 की ट्रॉफी

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner
Share

Jhalak Dikhla Jaa 11 Winner: डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 11 सीजन का विजेता घोषित हो गया है। बिहार की मनीषा रानी ने शो की ट्रॉफी जीती है। फिनाले में मनीषा ने शोएब और अद्रिजा को कड़ी टक्कर दी है।

Jhalak Dikhla Jaa 11 Winner: मनीषा रानी ने जीता ‘झलक दिखला जा 11’ का खिताब

फाइनल में मनीषा के साथ धनश्री वर्मा, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्रा भी थे। लेकिन मनीषा ने जनता के वोटों से जीत हासिल की है। मनीषा वाइल्ड कार्ड में शो में आई थी।

Jhalak Dikhla Jaa 11 Winner: इतनी प्राइज मनी मिली

ट्रॉफी के अलावा, मनीषा को 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है। साथ ही, मनीषा के कोरियोग्राफ आशुतोष पवार को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है।

लिखा ये खास पोस्ट

मनीषा ने ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ खुशी शेयर की. और फैंस को धन्यवाद किया।

टीम ने की जमकर पार्टी

झलक दिखला जा खत्म होते ही शो की पूरी टीम ने मिलकर फेयरवेल पार्टी की। जिसका वीडियो सोशल मीडीया पर खुब वायरल हुआ। वीडियो में मलाइका और शोएब इब्राहिम ‘छैयां छैयां’ गाने पर डांस करते हुए नजर आए।

ये भी पढ़े: जब-जब बिहार और पूर्वी भारत समृद्ध रहा है, तब-तब पूरा भारत भी सशक्त रहा- पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

अन्य खबरें