Jammu – Kashmir : हम सरकार बनाएंगे तो एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम होगा : वेणुगोपाल

Share

Jammu – Kashmir : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। सीटों की बात करें तो 85 सीटों पर समझौता हुआ है। इसमें 51 सीटों पर NC चुनाव लड़ेगी। 32 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही वेणुगोपाल ने घोषणा पर बात की। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस वही पुरानी नेशनल कॉन्फ्रेंस है, PDP अभी भी वही पुरानी PDP है, उनका दोनों पार्टियों के साथ गठबंधन था।

वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा को ऐसा कहने का क्या नैतिक अधिकार है? भाजपा का नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ और PDP के साथ गठबंधन रह चुका है। नेशनल कॉन्फ्रेंस वही पुरानी नेशनल कॉन्फ्रेंस है, PDP अभी भी वही पुरानी PDP है, उनका दोनों पार्टियों के साथ गठबंधन था। हर राजनीतिक पार्टी के अपने कार्यक्रम, अपना घोषणापत्र और वादे होते हैं। हमारे पास अपना घोषणापत्र और वादे हैं, जब हम सरकार बनाएंगे तो एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम होगा।”

51 सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस

जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन का ऐलान किया था। अब सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनो पार्टियों के बीच 85 सीटों पर समझौता हुआ है। जिसमें 51 सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस लड़गी और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। 2 अन्य के लिए सीटें हैं। इसके अलावा, पांच सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी।

ये भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गांव भनवाल में 70 लाख रुपये लागत वाली जल आपूर्ति प्रणाली की रखी आधारशिला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप