Other Statesराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: बादल फटने से 7 की मौत, 12 घायल, 19 लापता

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से एक बार फिर बादल फटने की घटना सामने आई है। राज्य के किश्तवाड़ ज़िले में बादल फटने से 7 लोगों की मौत और 12 लोगों के घायल होने की ख़बर आ रही है। साथ ही 19 लोग लापता हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया है कि “अचानक से सैलाब आया, ऐसा सैलाब पहले कभी नहीं आया है।”

https://twitter.com/ANI/status/1420648881746976771?s=20

एक अन्य व्यक्ति ने हादसे के बारे में बयां करते हुए कहा कि “आज, यहां अब गाँव का नामो-निशां तक नहीं बचा है।

इसके अलावा किश्तवाड़ की ज़िला विकास समिति की अध्यक्षा पूजा देवी ने कहा है, “मैं उप-राज्यपाल से यहां आकर स्थिति को देखने की गुहार लगाती हूं। यहां पर काफी मलबा पड़ा हुआ है। हमें इसे हटाने के लिए विशेष मशीनों की ज़रूरत है।”

https://twitter.com/ANI/status/1420656493595041798?s=20

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है, “ये एक बेहद दुखद घटना है। इस घटना में सात लोगों की मौत हो चुकी है। और घायलों का इलाज़ जारी है। हम इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

https://twitter.com/ANI/status/1420662157302136835?s=20

Related Articles

Back to top button