Iran-US Ceasefire : अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम की घोषणा के बाद भारत सरकार ने इसे सकारात्मक कदम करार दिया है. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है और इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होने की संभावना बढ़ेगी. मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि किसी भी क्षेत्रीय विवाद को समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, बातचीत और कूटनीतिक प्रयास बेहद जरूरी हैं.
बयान में आगे कहा गया कि हाल के संघर्ष ने आम जनता को गंभीर परेशानियों में डाल दिया है और वैश्विक ऊर्जा व व्यापार के नेटवर्क को प्रभावित किया है. मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नौवहन स्वतंत्र और वैश्विक वाणिज्य का प्रवाह अब निरंतर जारी रहेगा.
भारत पहुंचने का अनुमानित समय
सीजफायर के ऐलान के बाद फारस की खाड़ी में फंसे भारत के 16 जहाज जल्द अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे. इन जहाजों पर कुल 433 नाविक हैं, जो अब सुरक्षित लौटने की तैयारी में हैं. अनुमान है कि ये जहाज तीन दिन से लेकर एक हफ्ते में भारत पहुंच सकते हैं.
ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की
इससे ठीक पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीजफायर की घोषणा की. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन गई है और आने वाले दो हफ्तों में समझौते का अंतिम रूप तैयार किया जाएगा, उन्होंने दावा किया कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का भरोसा दिया है. ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्हें ईरान की ओर से 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव मिला है, जो आगे की बातचीत का ठोस आधार बनेगा.
ये भी पढ़ें- पंजाब में हेल्थ सेक्टर को बूस्ट, 300 बेड अस्पताल, 8 OT और AI-आधारित सुविधाएं तैयार करेगा मान सरकार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









