IPL 2023: हेनरिक क्लासेन की ताबड़तोड़ सेंचुरी को भुला देना अन्याय होगा

विराट के शतक के शोर के बीच हेनरिक क्लासेन की ताबड़तोड़ सेंचुरी को भुला देना अन्याय होगा। IPL इतिहास में पहली दफा एक ही मुकाबले में 2 शतक लगे। किंग कोहली ने तो दूसरी पारी में सेंचुरी जड़ी, हेनरिक क्लासेन ने पहली पारी में ही यह कारनामा कर दिखाया था।
माइकल ब्रेसवेल ने सनराइजर्स को पांचवें ओवर में डबल झटका दिया और टीम 28 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। क्लासेन ने आते ही ब्रेसवेल को उसी ओवर में कवर ड्राइव पर पहली ही गेंद पर चौका मारा।
इसके बाद उन्होंने शाहबाज अहमद के पावरप्ले के आखिरी ओवर में 3 चौके लगाए। पहली गेंद पॉइंट की दिशा में, तो चौथी गेंद मिडविकेट बाउंड्री के बाहर। पांचवीं गेंद को शाहबाज अहमद ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए भेज दिया।
कर्ण शर्मा और हर्षल पटेल का ओवर
कर्ण शर्मा के सातवें ओवर की अंतिम गेंद फ्रैक्शन शॉर्ट थी। स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट पर ताबड़तोड़ चौका। हर्षल पटेल ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट डालने की गलती की और नतीजा शॉट आर्म जैब लॉन्गऑन बाउंड्री के बाहर 4 दिन के लिए निकल गया।
कर्ण शर्मा के नवें ओवर की दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में और 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर डाउन द ग्राउंड छक्का। मोहम्मद सिराज को पूरी पारी में केवल 1 चौका लगा और वह शॉट डीप मिडविकेट की दिशा में हेनरिक क्लासेन ने 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर लगाया। कर्ण शर्मा के 15वें ओवर की चौथी गेंद लेग ब्रेक आउटसाइड ऑफ। नतीजा एक्स्ट्राकवर के ऊपर से लॉफ्टेड सिक्स।
क्लासेन ने डाउन द ग्राउंड छक्का
हर्षल पटेल के 16वें ओवर की तीसरी गेंद डिपिंग फुल टॉस थी। क्लासेन ने इसे फाइनलेग बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए निकाल दिया। कर्ण शर्मा के 17वें ओवर की पहली दो गेंदों पर रूम बनाकर जिस तरीके से क्लासेन ने डाउन द ग्राउंड छक्का लगाया, वह अपने आप में दर्शनीय था।
क्लासेन का शतक
हर्षल पटेल के 19वें ओवर की तीसरी गेंद को डाउन द ग्राउंड आते हुए क्लासेन ने हाफ फॉली पर लिया और स्ट्रेट बैक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। के बाद क्लासेन ने बिल्कुल विराट की तरह शतक का आक्रामक जश्न मनाया। वह इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड हो गए।
लेकिन जाने से पहले 51 गेंद पर 203 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 6 छक्के लगा दिए। क्लासेन ने ताबड़तोड़ 104 रन बना दिए। अगर जवाब में किंग कोहली का छठा आईपीएल शतक नहीं आता, तो निश्चित तौर पर सनराइजर्स यह मुकाबला जीत जाता।
ये भी पढ़ें – IPL 2023: मुंबई पर यह कहावत बैठती है सटीक “अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत”