IPL 2023: बैंगलोर के लिए यह कारनामा करने वाले छठे खिलाड़ी बने फाफ डु प्लेसिस

Share

आईपीएल 2023 के शुरुआती मैच से एक ऐसा खिलाड़ी है जो लगातार अपने खेल प्रदर्शन से चर्चा में फाफ डु प्लेसिस बने है फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में बैंगलोर के लिए 1,000 रन बनाकर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की, मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना 21वां रन पूरा करने के बाद यह उपलब्धि हासिल किया, वह बैंगलोर के लिए 1,000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

फाफ डु प्लेसिस आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उनका आईपीएल 2023 का शानदार सीजन रहा है और वह 500 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. उन्होंने 56 से अधिक की औसत से 530 से अधिक रन बनाए हैं. वह पहले ही 84 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ पांच अर्द्धशतक लगा चुके हैं।


फाफ डु प्लेसिस 4,000 आईपीएल रन के करीब पहुंच रहा है, इस खेल से पहले उन्होंने 36.24 पर 3,914 रन बनाए थे. उन्होंने अब तक 133.58 के स्ट्राइक स्कोर के साथ 30 अर्द्धशतक लगाए हैं। कुल मिलाकर सबसे छोटे प्रारूप में अनुभवी क्रिकेटर ने 339 मैचों में 31.98 पर 9,177 रन दर्ज किए हैं, उन्होंने 120* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 5 शतक और 58 अर्धशतक लगाए हैं।