बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Indian Navy Day 2022: आज है भारतीय नौसेना दिवस, जानें इतिहास और इस वर्ष का थीम

आज का दिन भारतीय सेना के साथ-साथ पूरे देश के लिए काफी बड़ा दिन है। बता दें हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इसी के साथ भारतीय नौसेना बलों को सम्मानित करने और उनके योगदानों को सराहना करने का विशेष दिन है। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान, आइएएफ प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और वाइस आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं भारतीय नौसेना दिवस 2022 की थीम “स्वर्णिम विजय वर्ष” (Swarnim Vijay Varsh) है।

भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास

भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी। खासतौर पर 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट के लॉन्च की याद में भारतीय नौसेना दिवस 2022 भी मनाया जाता है। वहीं भारतीय नौसेना ने इस युद्ध में एक प्रमुख भूमिका भी निभाई थी। बता दें युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले नौसैनिकों को सम्मान देने के लिए हर साल भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button