
Independence Day 2024 : देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम है। साथ ही मुख्यमंत्री अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश मं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसका मतलब है कि उनके काम के लिए अधिकारियों को पदक प्रदान किया जाएगा।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस में असाधारण सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 17 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक दिया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार ने भी उत्कृष्ट सेवा पदक का ऐलान किया गया था, वहीं सभी अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। इसी पर योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी।
क्यों मिल रहा वीरता सम्मान ?
अनुराग आर्य बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर हैं। महिलाओं की हत्या से जुड़े सीरियल किलिंग की घटना का घुलासा किया था। इससे सम्बन्धित उन्हें पुस्कृत किया जाएगा। वहीं विमल कुमार सिंह की बात करें तो वह पुलिस उपाधीक्षक पद पर हैं। मुठभेड़ में विमल कुमार सिंह ने पांच लाख के इनामी शूटर को ढेर किया किया था। इसके अलावा अरूण कुमार बिजनौर में मुख्य आरक्षी के पद पर हैं।
PM Modi Speech: ध्वजारोहण के बाद PM मोदी दी अब तक की सबसे लंबी स्पीच, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप