खेलबड़ी ख़बर

IND vs NZ : वानखेड़े की पिच है तैयार, जानें किसे मिलेगी मदद ?

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट हो रही है। इसमें दो मैच खेले जा चुके हैं। दोनों मैचों में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली। 12 साल बाद भारतीय टीम घर पर हारी है। अब भारतीय टीम क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेलेगी। वानखेड़े की पिच भी तैयार है। ऐसा माना जा रहा है कि वानखेड़े की पिच दूसरे दिन के बाद खराब हो जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि तीसरा मैच वानखेड़े स्टेडियम में होना है। मैच 1 नवंबर से खेला जाएगा। अगर पिछले मैचों की बात करें तो बेंगलुरु में पेस को मदद मिल रही थी। उसमें भी भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। पुणे में स्पिन को मदद थी। इसके बावजूद भी न्यूजीलैंड ने इंडिया टीम को हरा दिया। अब मुंबई की पिच के बारे सब बात कर रहे हैं। यह कह रहे हैं कि इस पिच में किसे मदद मिलेगी ?

टॉस होगा अहम

जानकारी के लिए बता दें कि असल में वानखेड़े की पिच लाल मिट्टी से बनी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनो को मदद मिलेगी। हालांकि अब ऑप्शन में यही बचा हुआ है। माना जा रहा है कि दो दिन बल्लेबाजों को मदद मिलेगी फिर धीरे – धीरे पिच गेंदबाजों को मदद करना शुरू करेगी। यहां पर टॉस अहम रोल प्ले कर सकता है, टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी चुन सकती है। खेल जैसे – जैसे चलेगा। पिच बदलती जाएगी। इसका मतलब है कि पिच खराब हो जाएगी।

BJP-Congress एक ही थाली के चट्टे-बट्टे, इन दोनों से संविधान को खतरा बढ़ गया है : मायावती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button