यूटिलिटी न्यूज

आज 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत कितनी है? जानें कमर्शियल गैस के ताज़ा भाव

Gas Cylinder Rate : फरवरी में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव बढ़ने के बाद पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ने लगे, जिसका असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ा. होर्मुज स्ट्रेट में बाधा और सप्लाई चैन प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर LPG और अन्य ईंधनों की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया. यह समुद्री मार्ग दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति का सबसे अहम रास्तों में से एक माना जाता है.

हम भारत की बात करें तो देश अपनी जरूरत का करीब 60% LPG और लगभग आधी प्राकृतिक गैस आयात करता है, जिसमें बड़ा हिस्सा पश्चिम एशियाई देशों से आता है. ऐसे में सप्लाई बाधित होने की आशंका का सीधा असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला और कीमतों में अस्थिरता बढ़ गई.

आम उपभोक्ताओं को राहत देने पर फोकस

हालांकि सरकार ने प्रयास किया कि आम उपभोक्ताओं पर इसका ज्यादा असर न पड़े और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों को स्थिर बनाए रखा जाए. उपभोक्ताओं से लगातार अपील की गई कि वे सिलेंडर की अनावश्यक जमाखोरी या घबराहट में बुकिंग न करें.

कीमतों में बदलाव की बात करें तो घरेलू रसोई गैस में हाल के महीनों में केवल एक बार संशोधन हुआ. मार्च में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से इसमें कोई नया बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव

वहीं, कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर की कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मार्च में इसमें 144 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी और इसके बाद 1 अप्रैल को लगभग 200 रुपये का अतिरिक्त इजाफा किया गया, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारों की लागत पर पड़ा.

कुल मिलाकर, वैश्विक तनाव और सप्लाई बाधाओं के बीच घरेलू LPG की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार को मिली बड़ी सफलता, पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button