Advertisement

Aaj Ka Rashifal: मीन राशि वाले ठगों से रहें सावधान, जानें सभी राशि वालों का हाल

Share
Advertisement

मेष
आज इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिंता थी वो काफी हद तक दूर हो जाएगी। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे।

Advertisement

वृष
आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक लेन-देन के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। अधूरे छोड़े हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे।

मिथुन
आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। नए बिजनेस रिलेशन के अवसर मिलेंगे। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा।

कर्क
आज अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। माता-पिता आप पर अविश्वास जताएंगे। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचा सकते हैं। आपको किसी व्यापारिक यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। परिवार में कड़वाहट का माहौल रहेगा।

सिंह
आज आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा। रिटेल व्यापार संबंधित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी।

कन्या
आज धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर के प्रति आपका रूख सकारात्मक रहेगा। युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है।

तुला
आज नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए आप प्रेरित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बिल्डर्स अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ाएंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी।

वृश्चिक
आज महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्टॉक मार्केट में संभलकर निवेश करें। विदेश में रहने वाले लोगों को कुछ समस्या होगी। बच्चों के करियर को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।

धनु
आज कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी पुरानी बातों को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। संपत्ति विवाद के तूल पकड़ने की आशंका है। युवा अपने करियर में नया प्रयोग कर सकते हैं। साहसिक और जोखिम भरे निवेश में आप रुचि ले सकते हैं।

मकर
आज व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृह निर्माण संबंधित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। घरेलू उपयोग के लिए वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसंद करेंगे।

कुंभ
आज किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दांपत्य संबंधों में कुछ खिटपिट चलती रहेगी। मित्रों के साथ मजाकिया समय का आनंद लेंगे।

मीन
आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेंगी। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मीन और वृषभ समेत इन राशि वालों के काम होंगे पूरे जानें अन्य राशियों का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *