Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर का निमंत्रण,तो हिमंत बिस्व सरमा ने कसा तंज

Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर का निमंत्रण,तो हिमंत बिस्व सरमा ने कसा तंज
Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने का फैसला किया। जिसके बात से हर तरफ कांग्रेस की आलोचना हो रही है। इसी बीच असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें आमंत्रित करने का निर्णय गलत था। समारोह में केवल भगवान राम में आस्था रखने वालों को बुलाना चाहिए।
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा की प्रतिक्रिया
दरअसल, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “वे बाबर से प्यार करते हैं, न कि भगवान राम से। इसलिए उन्हें आमंत्रित करने का निर्णय गलत था। केवल भगवान राम में आस्था रखने वालों को ही ऐसा करना चाहिए। गांधी परिवार भगवान राम से पहले बाबर को प्रणाम करेगा.”
राहुल गांधी की तस्वीर की शेयर
गौरतलब है कि इससे पहले सरमा ने कहा था कि कांग्रेस ने अपने पिछले पापों को कम करने का अवसर खो दिया है। आगे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अफगानिस्तान के काबुल स्थित बाबर के मकबरे पर राहुल गांधी की एक तस्वीर भी शेयर की थी।
बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को बीजेपी और आरएसएस (RSS) का इवेंट बताते हुए घोषणा की थी कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। जिसके बाद से कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर आ गया है।
ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/lifestyle/happy-lohri-2024-wishes-news-in-hindi/
FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar