Hemant Soren : केंद्र सरकार को झारखंड पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है : सीएम हेमंत सोरेन

Share

Hemant Soren : कल संसद में बजट पेश किया गया। बजट को निर्मला सीतारमण ने पेश किया। इसी कड़ी में सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सीएम हेमंत सोरेन ने निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड राज्य के टृष्टिकोण से अगर हम इस बजट को देखें तो शायद केंद्र सरकार को झारखंड पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड राज्य के टृष्टिकोण से अगर हम इस बजट को देखें तो शायद केंद्र सरकार को झारखंड पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि जितना झारखंड देता है। उसके हिसाब से हमें कितना मिला क्या खोया क्या पाया यह आपके सामने आया इसे हम राजनीतिक बजट कह सकते हैं।

जेएमएम ने किया था पोस्ट

बजट के बाद जेएमएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि देश की 60% जनता कृषि पर निर्भर है और किसानों का हाल देखिए। अरबपति मित्रों को अरबों – अरब की छूट और देश के अन्न-दाताओं के बजट की लूट और कृषि मंत्री उन्हें सिर्फ़ और सिर्फ़ चुनावों से मतलब है।

Bihar Paper Leak Law: पेपर लीक के खिलाफ आज बिहार विधानसभा में पेश होगा बिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप