Advertisement

New Baby Born Crying: नवजात बच्चे के आंख में क्यो नहीं आते हैं आंसू, वजह हैरान कर देगी

Share
Advertisement

New Baby Born Crying: आपने कभी सोचा है की नवजात बच्चों के आंखों में आंसू क्यो नहीं आते है। जबकि छोटे बच्चे हर छोटी छोटी बात पर आंसू बहाते हैं। फिर भी नवजात बच्चे की आंखों से आंसू नहीं बहते। आइए जानते है ऐसा क्यो होता है।

Advertisement

वजह क्या है

नवजात बच्चा पैदा होने के बाद नई दुनिया देखता है, उसे भूख लगती है और वो खूब रोता भी है। लेकिन इस दौरान उसकी आंखों से आंसू नहीं निकलते। आखिर ऐसा क्यों होता है,इसके पीछे की वजह क्या है।

नवजात बच्चे की आंखों से आंसू न आने का कारण

 वहीं इस पर हेल्थ एक्सपर्ट का कहना हैं कि नवजात बच्चे रोते जरूर हैं लेकिन उनकी आंखों से आंसू इसलिए नहीं निकलते क्योंकि नवजात बच्चे के शरीर में तब तक टियर डक्ट डेवलप नहीं होते हैं। इसके अलावा उनकी आंखों में इतना पानी ही नहीं होता है कि वो आंसू के रूप में बह सके। बता दें,पैदा होने के चार से पांच सप्ताह बाद बच्चे की आंखों में टियर डक्ट बनने शुरु होते हैं और फिर जब बच्चा रोता है तो इन्हीं टियर डक्ट से आंसू बनकर बाहर निकलते हैं.

आंसू के साथ पसीना भी नहीं आता 

वैसें तो नवजात बच्चे की आंखों में आंसू के साथ उसे पसीना भी नहीं आता है। इसकी भी एक वजह है कि पैदा होने के तुरंत बाद बच्चे के शरीर में पसीना पैदा करने वाली ग्रंथियां विकसित नहीं होती हैं। इसलिए उसे पसीना भी नहीं आता है। जब कुछ हफ्ते के विकास के बाद बच्चे के शरीर में स्वैट ग्लैंड्स विकसित होते हैं तो पहले उसे माथे पर पसीना आना शुरू होता है। अब आप समझ गए होंगे कि नवजात बच्चों के आंखों से आंसू क्यों  निकाल पाता।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/state/bihar/jamui-shameful-son-in-law-and-mother-in-law-were-making-love-in-the-dark-then-the-wife-in-hindi/

FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *