हरियाणा सरकार ने गुरमीत राम रहीम को दी Z+ सुरक्षा, खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से बताया जान का खतरा

Gurmeet Ram Rahim
Share

चंडीगढ़: हत्या के आरोप में जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरलो पर जेल से रिहा किया गया है। इस बीच खालिस्तान समर्थक तत्वों से खतरा संबंधी रिपोर्ट को देखते हुए हरियाणा सरकार (Haryana Goverment) ने डेरा प्रमुख को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का ऐलान किया है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के बीच हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा (Z Plus Security) दी है।

हरियाणा सरकार ने गुरमीत राम रहीम को दी Z+ सुरक्षा

एडीजीपी (सीआईडी) की रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि जेल से रिहा होने के बाद गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से जान का खतरा है। वहीं इस बारे में 6 फरवरी को पत्र जारी कर हाईकोर्ट को भी सूचित किया गया था। इसके बाद ही हरियाणा सरकार ने डेरा प्रमुख को VIP सुरक्षा देने का आदेश दिया है।

खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से बताया जान का खतरा

साथ ही आपको बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया था। अब उन्हें शीर्ष स्तरीय सुरक्षा कवर देने का हरियाणा सरकार का फैसला आया है। पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और दो डेरा शिष्यों के बलात्कार के मामले में वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की छुट्टी पर 7 फरवरी को रिहा किया गया था।