Punjabबड़ी ख़बर

CM मान को मिली जान से मारने की धमकी, पन्नू ने गैंगस्टर्स के लिए भी भेजा मैसेज

Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurupatwant Singh Pannu) एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पन्नू ने पंजाब CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) को जान से मारने की धमकी दी है। यही नहीं, पन्नू ने 26 जवनरी यानि गणतंत्र दिवस का माहौल खराब करने की भी चेतावनी दी है। आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने सभी गैंगस्टर्स को उससे संपर्क करने को कहा है। दरअसल, पन्नू गैंगस्टर्स पर हो रही कार्रवाई को लेकर तिलमिलाया हुआ है।  

Gurpatwant Singh Pannu: लॉ एंड ऑर्डर के प्रयास गलत

खालिस्तानी आतंकी ने पंजाब में हुए एनकाउंटर्स पर भी बात की है। उसने पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को खराब बताया है। यहीं नहीं, उसने पंजाब CM भगवंत मान की तुलना पूर्व CM बेअंत सिंह से की है तो पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की तुलना पूर्व डीजीपी गोबिंद राम से कर रहा है।

 पन्नू ने दी थी संसद में हमले की चेतावनी

पन्नू ने संसद में 13 दिसंबर को हमले करने की धमकी दी थी। पन्नू ने आरोप लगाया था कि भारत ने उसकी हत्या की साजिश रची थी, जो की कामयाब नहीं हुई थी। वीडियो जारी करते हुए पन्नू ने 22 साल पहले संसद पर हमला करने वाले अफजल गुरु का एक पोस्टर भी जारी किया था।

बता दें कि संसद पर हमले की धमकी से पहले भी पन्नू ने कई बार धमकी दी है। पन्नू ने 19 नवंबर 2023 को किसी भी सिक्ख को एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर न करने की सलाह दी थी। इसके बाद सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: स्वच्छता अभियान में शामिल हुए अनुराग ठाकुर, हनुमान मंदिर में की सफाई

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button