गूगल पिक्सल 8 सीरीज भारत में लॉन्च, इसकी शुरुआती कीमत ₹39,900

गूगल ने अपने सालाना इवेंट में पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो स्मार्टफोन्स का लॉन्च किया। इनकी कीमतें 75,999 और 1,06,999 रुपए से शुरू होती हैं। इसके अलावा, गूगल ने भारत में पिक्सल वॉच 2 भी लॉन्च की है, जिसकी कीमत 39,900 रुपए से शुरू होती है।
गूगल ने बताया कि वे अपने फोन्स को 2030 तक सपोर्ट करेंगे, जिसमें सिस्टम अपडेट्स, सुरक्षा अपडेट्स, फीचर अपडेट्स, और एआई इनोवेशन शामिल होंगे। गूगल ने इसे इतने लंबे समय तक समर्थन प्रदान करने वाली पहली कंपनी होने का दावा किया है। गूगल के डिवाइस्स फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।
पिक्सल 8 में एक 50MP कैमरा है और पिक्सल 8 प्रो में तीन कैमरे हैं, जिनमें से एक 50MP, एक 48MP, और एक और 48MP कैमरा है। दोनों फोन्स की कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फास्ट ऑटोफोकस के साथ आते हैं, खासकर कम रोशनी की स्थितियों में। गूगल के कैमरा सॉफ़्टवेयर में फीचर्स में मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर, नाइट साइट, टॉप शॉट, और अन्य कई विशेषताएँ शामिल हैं। दोनों फोन्स में टेंसर G3 प्रोसेसर है।
पिक्सल सीरीज में ज्यादा ब्राइटर डिस्प्ले
- Pixel 8 में 6.2 इंच का एक्टुआ डिस्प्ले है, जो Pixel 7 के डिस्प्ले की तुलना में 42% ज्यादा ब्राइटर है। वहीं Pixel 8 Pro में LTPO OLED पैनल पर आधारित 6.7-इंच सुपर एक्टुआ डिस्प्ले मिलता है। 2,400 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है।
- पिक्सल 8 में 60Hz से 120Hz तक का वैरिएबल रिफ्रेश रेट है। पिक्सल 8 प्रो में भी 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट दिया गया है। पिक्सल 7 में 90Hz डिस्प्ले मिलता था। रिफ्रेश रेट का मतलब स्क्रीन कितनी तेजी से न्यू इंफॉर्मेशन प्रोसेस करती है।
- गूगल का दावा है कि Pixel 8 और 8 Pro में फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी को नए एल्गोरिदम और अपग्रेडेड हार्डवेयर के साथ बेहतर बनाया गया है। गूगल ने सॉफ्टवेयर एनहेंसमेंट भी पेश किए है। इससे वॉइस टाइपिंग और अन्य चीजें बेहतर हुई है।
- गूगल ने अपने नए फोन्स में बैटरी पर भी काम किया है। पिक्सल 8 की बैटरी बढ़ाकर 4,485mAh कर दी गई है। वहीं पिक्सल 8 प्रो में 5,050mAh की बैटरी मिलती है। ये फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 30 मिनट में फोन 50% चार्ज हो जाता है।
ये भी पढ़ें: UP के चर्चित IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा, लंबे समय से सस्पेंड चल रहे थे