Uttar Pradesh

गोंडा: बाढ़ की विनाशलीला, 2 दर्जन से ऊपर गांव बाढ़ से घिरे

बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की वजह से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़कर 58 सेंटीमीटर खतरे के लाल निशान पार कर चुकी है। घाघरा का लगातार बढ़ते जलस्तर से बांध से सटे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सैकड़ों लोग पलायन करते हुए नजर आए। वहीं जिस तरीके से लगातार घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है तो वहीं बांध से सटे सैकड़ों गांव के ऊपर बाढ़ का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है।

घाघरा घाट का बढ़ता जलस्तर घाघरा के पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। जिस तरीके से घाघरा नदी का जलस्तर 58 सेंटीमीटर खतरे के लाल निशान पार है। वहीं तहसील तरबगंज और करनैलगंज के 2 दर्जन से ऊपर गांव बाढ़ की जद में आ चुके हैं। दत्तनगर माझा, तुलसीपुर, ढेमुआ घाट, बलबल पुरवा, बहादुरपुर मांझा, जैतपुर शहीद कई गांव बाढ़ की जड़ में आ चुके हैं।

बाढ़ की तबाही को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिम्मेदार अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है प बाल शिव प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ टीम और बाढ़ चौकिया है अलर्ट हो गयी गई जिले में एक दर्जन से ऊपर गांव बाढ़ की जद में आ चुके हैं वहीं 10000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जिसको लेकर एडीएम राकेश सोनी ने कहा बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर तरीके से मदद की जा रही है और बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए 30 नाव लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button