इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने की चमक होगी मंहगी, चांदी की भाव में गिरावट

Share

देश में मंहगाई की मार से अभी तक तो आम आदमी ही परेशान था। लेकिन अब इस मंहगाई की मार को असर तो अब सोना चांदी खरीदने वाले ग्राहकों पर भी पड़ेगा। सोने के दाम बढ़ने के पीछे की वजह है इंपोर्ट ड्यूटी का बढ़ना। आपको बता दें कि सोने के दामों में प्रति 10 ग्राम में 1,088 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन उधर अगर बात की जाए चांदी की तो इसमें प्रति किग्रा दामों में भारी गिरावट आई है। चांदी में 411 रुपयों की गिरावट दर्ज की गई है। इस जानकारी को HDFC Securities  ने इस बात की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: पुरीधाम में जगन्नाथ रथ यात्रा आज से हुई शुरु, उपराष्ट्रपति ने भक्तों की दी बधाई

सोने पर बढ़ा आयात शुल्क

केंद्र सरकार ने सोने पर आयात शुल्कु (Gold Import Duty Hike) में पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। जिसके कारण आयात शुल्कु को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है। सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से देश में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने यह कदम देश में सोने की मांग को घटाने के लिए उठाया है। 

सोने पर कितना बढ़ा आयात शुल्क?

सोने के दामों के बढ़ने की मुख्य वजह है। आयात शुल्क का बढ़ना आपको बता दें कि सोने की इंपोर्ट डियूटी को पांच फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब आयात शुल्क को 7.5 से बढ़ाकर 12.5 कर दिया गया है। अगर ज्वेलरी की बात करें तो निर्यात में 2021-22 में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह करीब 55 फीसदी बढ़कर 39.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 20 दिनों के अंदर दोबारा से तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड