Goa Nightclub Case : गोवा कांड मामले में पांचवें दिन क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। थाइलैंड पुलिस ने तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि उनके हाथों में हथकड़ियां लगी है।

बता दें कि सरकार ने दोनों भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया था। अधिकारी दोनों भाइयों के पासपोर्ट दिखा रहा है। बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए। दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

थाईलैंड सरकार ने की कार्रवाई
सरकारी सूत्रों के मुताबिक लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद उनका थाईलैंड में रहना गैर कानूनी हो गया था। इसी कारण से थाईलैंड सरकार ने दोनों को हिरासत में लिया है। अब भारतीय अधिकारी थाईलैंड सरकार से दोनों भाइयों को वापस भेजने की मांग करेंगे। संभावना है कि भारत लाने के बाद गोवा पुलिस दोनों को अपनी हिरासत में लेगी। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में लूथरा ब्रदर्स की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
लूथरा ब्रदर्स को अंतरिम राहत देने से इनकार
गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब मामले में सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने लूथरा ब्रदर्स को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था और उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई अगले दिन के लिए निर्धारित की थी।
ये भी पढ़ें- आजम खान को जेल से बड़ी राहत, कोर्ट ने किया दोषमुक्त, 8 साल पुराना है मामला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









