Delhi NCR

Delhi Metro में बिना अनुमति के लड़की ने पोस्ट किया लड़के का फोटो, नेटिज़न्स ने लगाई क्लास…

आपने सोशल मीडिया या फिर असल जीवन में मनचलों को लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते देखा होगा, हालांकि ऐसा करने पर उनकी पिटाई भी होती है। जब लड़कियां लड़कों के साथ फ्लर्ट करती हैं, तो उनके खिलाफ लड़कों की तरह ही कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? आजकल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर कुछ ऐसा मुद्दा उठाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो में बैठे एक लड़के की चोरी की फोटो क्लिक कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है और उसे अपना प्यार बताती है।

बिना अनुमति के लड़कों की भी नहीं ले सकते फोटो

इस पोस्ट के सामने आने के बाद नेटिजंस ने लड़की को एक क्लास लगा दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़का बिना अनुमति आपकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन जब लड़कियां ऐसा करती हैं, तो कोई नहीं बोलता। आपको पता होना चाहिए कि लड़कों की भी प्राइवेसी है, इसलिए आपको बिना अनुमति के उनकी फोटो पोस्ट नहीं करनी चाहिए।

लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो

सोशल मीडिया X पर शेयर की गई तस्वीर में एक लड़का दिल्ली मेट्रो में बैठा दिखाई देता है, लड़का काली पेंट और ब्लू डेनिम जैकेट में है। दाईं ओर देखते हुए लड़की ने उसका चित्र खींचा। ऐसे में, सोशल मीडिया पर प्राइवेसी अधिकारों का उल्लंघन करते हुए लड़की ने बिना अनुमति उसका फोटो क्लिक किया है। लड़की ने कहा कि वह लड़का हैंडसम और आकर्षक था, इसलिए उसने यह फोटो ली है। उसने उसी लड़के के साथ बैठी हुई एक वीडियो भी उसके साथ पोस्ट किया।

फेमस होने के लड़की ने की ऐसी हरकत

तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद लोगों ने कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने बताया कि ऐसी लड़कियां सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए ऐसा करती हैं। दूसरे ने लिखा कि लड़कों की स्वतंत्रता कहां है अगर कोई लड़का इस तरह किसी अनजान लड़की की फोटो खींचता तो वह अब तक जेल में होता। तीसरे व्यक्ति ने कहा कि दीदी, अगर कोई आपकी अनुमति के बिना फोटो पोस्ट कर दे तो क्या आप सह लेंगे?

ये भी पढ़ें- जवान और पठान के बाद अब धूम 4 में शाहरुख खान की एंट्री, कैमियो रोल में आ सकते हैं नजर

Related Articles

Back to top button