Gangstran Te Vaar : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 57वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों द्वारा पहचान किए गए और मैप किए गए 541 स्थानों पर छापेमारी की।
पुलिस टीमों का राज्य भर में विशेष अभियान
‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।
59 व्यक्तियों से गहन पूछताछ
आज 57वें दिन पुलिस टीमों ने 179 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए, जिसके साथ अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 15251 हो गई है। इसके अलावा 97 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 59 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 15 फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।
एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर जारी
उन्होंने कहा कि लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना/जानकारी साझा की जा सकती है।
3 किलो अफीम समेत नशीली गोलियां बरामद
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 382वें दिन भी जारी रखते हुए आज 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन, 3 किलो अफीम, 680 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
इसके साथ केवल 382 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 54134 हो गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 56 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राज़ी किया है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर तेल संकट गहराया, सिर्फ 11 दिन का स्टॉक बचा, रूस ने दिया बड़ा ऑफर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









