राष्ट्रीय

France Rafale Deal : खून के आंसू रोएगा मुनीर, भारत के पास 150 राफेल, सबसे बड़ी डिफेंस डील

France Rafale Deal : भारत फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील करने जा रहा है। इसी सिलसिले में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फरवरी में भारत दौरे पर आ रहे हैं। मैक्रों 18 फरवरी को नई दिल्ली में एआई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत-फ्रांस बातचीत में भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का प्रस्ताव होगा, जिसकी लागत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए है।

राफेल फाइटर जेट की संख्या 150

राफेल हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों तरह से काम करता है। इसमें आधुनिक रडार, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, लंबी दूरी की मिसाइलें और सटीक हथियार हैं। इसकी मल्टीरोल क्षमता इसे किसी भी मौसम और कठिन परिस्थितियों में प्रभावी बनाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय वायुसेना 88 सिंगल सीटर और 26 ट्विन सीटर विमान खरीदेगा। ज्यादातर का प्रोडक्शन फ्रांस की कंपनी द सॉल्ट और भारतीय प्राइवेट सेक्टर की कंपनी करेंगी, जो भारत में बनाए जाएंगे। डील पूरी होने के बाद भारतीय वायु सेना के पास राफेल फाइटर जेट की संख्या 150 हो जाएगी।

आसिम मुनीर रो रहा खून के आंसू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत का रक्षा खरीद बोर्ड (DPB) सहमति जता चुका है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग में चर्चा की गहन संभावना जताई जा रही है। भारतीय वायु सेना के पास मौजूदा करीब 30 लड़ाकू स्क्वाड्रन हैं। जो उसकी स्वीकृत क्षमता 42 स्वाड्रन से काफी कम हैं। बता दें कि भारत की इस डील से पाकिस्तान की नींद हराम हो रखी है, वहीं आसिम मुनीर खून के आंसू रो रहा है।

भारत में बनेंगे 114 राफेल फाइटर

राफेल प्रोजेक्ट भारतीय वायुसेना के लिए काफी अहम है। राफेल फाइटर जेट 4.5 जेनेरेशन से ज्यादा ताकत वाले हैं। यह मल्टीरोल फाइटर एयरक्रॉफ्ट मिलने से भारत की आसमानी ताकत चार गुना बढ़ जाएगी। भारत में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के तहत, 114 राफेल विमानों में से 80 फीसदी का निर्माण भारत में ही पूरा किया जाएगा।

भारत के दुश्मन बढ़ा रहे साझेदारी

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान-बांग्लादेश और पाकिस्तान-चीन के बीच बढ़ती रणनीतिक नजदीकियों के कारण भारत में सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से वायुसेना के लिए 4.5 पीढ़ी के उन्नत मल्टीरोल लड़ाकू विमान राफेल को लंबे समय से आवश्यक माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Pakistan Bomb Blast : पाकिस्तानी शिया मस्जिद में बम धमाका, 50 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button