भूमि विवाद में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Firing in Land Dispute
Firing in Land Dispute: भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक शख्स को गोली मार दी। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना उस समय की बताई जा रही है जब युवक अपने खेत पर काम रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
Firing in Land Dispute: अस्पताल में कराया भर्ती, पेट में लगी थी गोली
खबर रोहतास के अमझोर से है। यहां जमीनी विवाद को लेकर एक शख्स अशोक चौधरी(35) पर बदमाशों ने फायर कर दिया। घटना में गोली अशोक के पेट में लगी। आनन फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Firing in Land Dispute: डॉक्टर बोले, युवक की हालत गंभीर
मामले में डॉक्टर वीरेंद्र ने बताया की गोली पेट में लगी है। युवक की हालत गंभीर है। इस घटना में बारे में घायल अशोक चौधरी ने बताया की सोन नदी के डीला पर खेती के दौरान केरपा निवासी मनु चौधरी और गब्बर चौधरी द्वारा पैसा मांगा जा रहा था। अशोक ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साए आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया। गोली अशोक के पेट में लगी।
Firing in Land Dispute: मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल से कारण जानने के लिए बात की। पुलिस का कहना है कि आरोपों के बाद अब आरोपियों की जा रही है। मामले में छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टः दिवाकर तिवारी, संवाददाता, रोहतास, बिहार
ये भी पढ़ें: आस्था या अंधविश्वास: महुआधाम में दूर होती बीमारियां और प्रेत बाधा