Punjab

Punjab News: सिलेंडर की गैस लीक होने से घर में लगी आग, चपेट में आने से 4 लोग बुरी तरह से झुलसे

Punjab News: पंजाब के खन्ना में उस वक्त चींख-पुकार मच गई जब गांव अलौड में एक घर में खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। ये हादसा रविवार (17 मार्च) रात हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों से दो बच्चों को खन्ना से चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

Punjab News: कैसे हुआ हादसा?

मीडिया से बात करते हुए बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी किचन में खाना बना रही थी। उसका बेटा, भतीजा और भतीजी भी उसके पास ही बैठे थे। तभी उसकी पत्नी हाथ धोने चली गई। इसी दौरान सिलेंडर में से गैस लीक हुई और चारों ओर आग फैल गई। तीनों बच्चे आग की चपेट में आ गए। बच्चों की चीखें सुनकर घर में मौजूद बुजुर्ग जोगा सिंह उन्हें बचाने गया तो वह भी बुरी तरह से झुलस गया।

आसपास के लोगों ने बचाई जान

जानकारी के मुताबिक घर से चीखें सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग को काबू करके बच्चों की जान बचाई। सिलेंडर को तुरंत घर से बाहर फेंका गया जिससे बड़ा हादसा टाल गया। झुलसे बच्चों की उम्र 6 से 14 साल बताई जा रही है। बच्चे करीब 40 फीसदी झुलस गए हैं।

समय पर नहीं मिला इलाज- पूर्व सरपंच

पूर्व सरपंच ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घायलों को पहले फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें सही समय पर इलाज नहीं मिल सका। उसके बाद घायलों को मंडी गोबिंदगढ़ के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां भी इलाज से मना कर दिया गया। आखिर वे वापस झुलसे लोगों को लेकर खन्ना सरकारी अस्पताल आए। इस दौरान बच्चे बुरी तरह से तड़पते रहे।

ये भी पढ़ें- Kaimur: खेलते-खेलते तालाब में जा गिरा मासूम और टूट गई जिंदगी की डोर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button